खाना खाने के बाद पाद क्यों आता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:52

खाना खाने के तुरंत बाद पादने की समस्या का हैं शिकार? इन 8 टिप्स से कंट्रोल करें गैस और हाजमे को बनाएं दुरुस्त

कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पादने की समस्या रहती है, अगर ऐसा है तो आप इन 8 टिप्स से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

क्या आपको खाना खाने के तुरंत बाद पाद मारने की समस्या रहती है? अगर रहती है तो आपको अलग-अलग शक्लें बनाने की जरूरत नहीं है बल्कि जरूरत है तो अपनी इस समस्या को हल करने की। हम अक्सर खाना खाने के बाद पेट फूलने और पादने की समस्या के बारे में बात करते हैं तो लोग अजीब सी शक्लें बना लेते हैं। पेशाब की तरह मल यह भी हमारे पाचन तंत्र का एक प्राकृतिक हिस्सा है। क्या आप जानते हैं कि प्रति दिन हम में से अधिकांश लोग 14 से 23 बार पादते हैं? जी हां, यह थोड़ा अजीब सा लग सकता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अधिकांश पाद बिना गंध के होते और किसी को भी पता भी नहीं चलता है। हालांकि पादने पर शर्म आती है क्योंकि हम इसे नियंत्रित नहीं कर सकते हैं और आपको ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह एक संकेत है कि आपका पाचन तंत्र काम कर रहा है।


जैसा कि हमने बताया कि गैस छोड़ना यानी की पादना जीवन का एक सामान्य हिस्सा है, हालांकि, कई लोग पादने पर असहज महसूस करते हैं और उन्हें लगता है कि इससे बचना सबसे अच्छा होता है। हालांकि, कोई भी पूरी तरह से पादने की समस्या को रोक नहीं सकता है। ये बात जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है कि पादना आपके सिस्टम में गैस की मात्रा को कम करने के सरल और प्रभावी तरीका है। क्या आपको लगता है कि आप बहुत अधिक पादते हैं और खाना खाने के तुरंत बाद ये समस्या शुरू हो जाती है। अगर ऐसा है तो आप इन टिप्स का पालन कर पादने और पेट फूलने की समस्या को कम करने में मदद पा सकते हैं।
धीरे-धीरे और संयम से खाएं

क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर में गैस ज्यादातर निगलने वाली हवा से बनती है? बेशक हम हवा को निगलने से रोक नहीं सकते हैं, लेकिन हम धीरे-धीरे खाकर इसकी मात्रा को अंदर जाने से जरूर कम कर सकते हैं। जब हम तेजी से खाते हैं, तो हम अधिक हवा निगलते हैं। इसीलिए मुंह बंद करके धीरे-धीरे खाएं। आराम से बैठिए और खाने के लिए समय निकालइए। खाने को ठीक से चबाएं। खाना खाते समय अन्य गतिविधियों में शामिल होने से बचने की कोशिश करें, जैसे कि चलना, ड्राइविंग, या बाइक चलाना।
च्युइंग गम चबाने से बचें

कुछ लोग दिन भर च्युइंग गम चबाते हैं, वे उन लोगों की तुलना में अधिक हवा निगलते हैं जो ऐसा नहीं करते हैं। इसलिए अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो च्यूइंग गम के बजाय आप माउथवॉश का प्रयोग कर सकते हैं।  

गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें

कुछ खाद्य पदार्थ विशेष रूप से कार्बोहाइड्रेट जिनमें फ्रुक्टोज, लैक्टोज, अघुलनशील फाइबर होते हैं, और स्टार्च दूसरों की तुलना में अधिक गैस का उत्पादन करते हैं। कुछ सामान्य गैस-उत्पादक कार्ब-युक्त खाद्य पदार्थ हैं गोभी, ब्रसेल स्प्राउट्स, ब्रोकोली, शतावरी, साबुत अनाज और प्याज, नाशपाती, सोडा, बीयर, और अन्य कार्बोनेटेड पेय, फलों का रस, डेयरी उत्पाद, अधिकांश फल, ओट ब्रान, मटर , सेम, आलू, पास्ता, गेहूं और मकई। 

 
प्रोबायोटिक्स की मदद लें
हमारे आंत में अच्छे बैक्टीरिया के साथ-साथ गंदे बैक्टीरिया भी होते हैं। स्वस्थ बैक्टीरिया हाइड्रोजन गैस को ब्रेक करने में मदद करते हैं, जो पाचन के दौरान अन्य बैक्टीरिया पैदा करते हैं। इसलिए, अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं, तो आपको प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थों या सप्लीमेंट का सेवन बढ़ाना चाहिए। यहां तक कि अगर आपकी आंते स्वस्थ भी हैं तो भी बेहतर होगा कि आप प्रोबायोटिक्स को अपनी डाइट में शामिल करें। 
कब्ज से छुटकारा पाएं

अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आपको अधिक बदबूदार और ज्यादा पाद आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पाद में सैकड़ों बैक्टीरिया होते हैं और कोलन में लंबे समय तक रहने के बाद अधिक गैस पैदा करते हैं। कब्ज से बचने और इसे रोकने के लिए अपने पानी, फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाएं या फाइबर की खुराक लें।
शारीरिक गतिविधि बढ़ा दें 
अगर आप चलते रहेंगे तो आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा। इसके अलावा, भोजन के बाद धीमी गति से टहलने का प्रयास करें। क्या आप जानते हैं नियमित व्यायाम पाचन तंत्र को ठीक रखता है? इसलिए खाना खाने के बाद जरूर टहलें।
धूम्रपान से बचें या इसे कम करें
सिगरेट, सिगार, या ई-सिगरेट जैसे ड्रग्स के साथ, हम अच्छी मात्रा में हवा निगलते हैं। यदि आप लगातार धूम्रपान करने वाले हैं, तो अधिक पेट फूलने की संभावना होती है। इसके अलावा, अगर आप धूम्रपान कम करते हैं या रोकते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है और आप कम मात्रा में पादेंगे।
अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें 

यह कोई नई जानकारी नहीं है कि हाइड्रेटेड रहना हमारे लिए उतना ही अच्छा है जितना कि हर चीज का लाभ लेना। उनमें से एक यह है कि अगर हम हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो पाचन तंत्र बेहतर रहता है। पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ पीने से कब्ज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से आप बच सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info